टीवी एक्ट्रेस द्रष्टि भानुशाली ने रोहित चंदेल गिरफ्तारी मामले में अपना नाम वायरल होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने साफ कहा कि उन्हें इस मामले में न घसीटा जाए और न्यायिक प्रक्रिया को अपना काम करने दिया जाए। रोहित चंदेल को हाल ही में एक 16 वर्षीय लड़की से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच जारी है और शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। इसी बीच द्रष्टि भानुशाली ने लोगों से अपील की कि उनके नाम को इस मामले से न जोड़ा जाए।Watch Out