राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक अनोखी चोरी का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चोर PM Narendra Modi जैसा Mask पहनकर देर रात एक मोबाइल दुकान में घुसा और करीब 35–40 Smartphones चोरी कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चोरी हुए मोबाइल की कीमत लाखों रुपये है। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV Camera में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।