एक्ट्रेस Khushi Mukherjee एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका Bold Look नहीं, बल्कि उनकी गाड़ी को हुआ नुकसान है। Paparazzi से बात करते हुए Khushi ने बताया कि किसी ने उनकी कार को नुकसान पहुंचाया, जिससे वह काफी परेशान हैं। उनका वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, इस घटना पर सहानुभूति मिलने की बजाय कई लोगों ने उनके Hot Outfit को लेकर उन्हें Troll करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ Fans ने Khushi का समर्थन करते हुए ऐसी हरकत की निंदा की। फिलहाल Khushi ने यह नहीं बताया कि उनकी गाड़ी को नुकसान किसने पहुंचाया।