Tej Pratap Yadav अब राजनीति के साथ-साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि तेज प्रताप जल्द ही नए रियलिटी शो ‘Bhojpuri Bawaal’ का हिस्सा बनेंगे। शो का टीजर और पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी दिखाई देंगे। खास बात यह है कि शो में कोई एलिमिनेशन नहीं होगा और दर्शकों को सितारों की पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अनसुने किस्से देखने को मिलेंगे। Tej Pratap की एंट्री ने फैंस के बीच शो को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।