Vijay एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें लगातार खास gifts मिल रहे हैं, लेकिन इस बार मिला तोहफा क्रिकेट fans के लिए भी बेहद special है। दरअसल, MRF टीम ने CM विजय से मुलाकात कर उन्हें Virat Kohli का signed cricket bat gift किया। जैसे ही इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, fans excited हो गए। Photos में विजय monochrome suit और traditional अंगवस्त्रम में नजर आए, जबकि हाथ में विराट कोहली का autograph वाला bat पकड़े दिखे। बताया जा रहा है कि MRF CMD K.M. Mammen और उनकी टीम ने विजय से Tamil Nadu में company operations को लेकर चर्चा भी की। हालांकि सबसे ज्यादा attention विराट के signed bat ने खींचा। Fans सोशल मीडिया पर इसे “rare Kohli gift” और “Thalapathy swag” बता रहे हैं। विजय की ये तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।