देशभर में E20 Ethanol Petrol को लेकर बहस तेज हो गई है। पहले YouTuber Manish Kashyap ने अपनी कार को लेकर सवाल उठाए थे, अब Sourav Joshi का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में Sourav दावा करते हैं कि उनकी Mercedes का माइलेज पहले 15–17 kmpl था, जो घटकर 9 और फिर 5 kmpl तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इसी चिंता के चलते उन्होंने Electric Car खरीद ली। हालांकि, सरकार का कहना है कि E20 Fuel से माइलेज में केवल 3–5% तक कमी आ सकती है और इससे प्रदूषण कम होने के साथ कच्चे तेल के आयात में भी कमी आती है।