मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दर्दनाक Bargi Dam क्रूज हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. टूरिस्ट्स से भरा क्रूज अचानक तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण पलट गया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कुछ अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर Sonu Sood ने सोशल मीडिया पर सिस्टम की लापरवाही को लेकर कड़ा रिएक्शन दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सुरक्षा नियमों को इतनी लापरवाही से क्यों लिया जाता है. Sonu Sood ने कहा कि हर यात्री के लिए life jacket पहनना अनिवार्य होना चाहिए और इसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि एक ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिसमें हर यात्रा से पहले सभी safety rules की proof-based verification हो, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके. उनका यह बयान सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे हैं|