टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर Mukesh Khanna एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने शादी, रिश्तों और प्यार को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.. 67 साल के मुकेश खन्ना ने साफ कहा कि उन्होंने शादी नहीं की क्योंकि उनके अनुसार “पत्नी भाग्य में लिखी होती है, उसे ढूंढा नहीं जाता.” उनके इस विचार ने लोगों को चौंका दिया है. उन्होंने समाज में masculinity को लेकर बनी सोच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि असली मर्दानगी कई रिश्तों में नहीं बल्कि वफादारी और ईमानदारी में होती है. उन्होंने यह भी कहा कि शादी एक पवित्र रिश्ता है जिसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए. प्यार पर अपनी राय देते हुए उन्होंने कहा कि “प्यार सिर्फ एक बार होता है, बाकी सब मोह या attraction है.” उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं|