आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए वैभव सूर्यवंशी अब फिल्मी दुनिया का भी ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर वैभव की जमकर तारीफ की और उन्हें अपनी फिल्म में लेने की इच्छा जाहिर की। शेखर कपूर ने वैभव की प्रतिभा, आत्मविश्वास और स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना करते हुए कहा कि उनमें एक खास बात है। निर्देशक की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और फैंस भी वैभव को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।Watch Out